लाहौल में स्वास्थ्य और परिवहन संकट: 1 साल से डॉक्टर नहीं, बस सेवा भी ठप

0
53

लाहौल स्पीती (रंजीत लाहौली , संवाददाता ),

आज के इस दौर में स्वास्थ्य और परिवहन की सुविधा ही सबसे मूलभूत आवश्यकता है, परंतु फिर भी हमारे क्षेत्र की इन आवश्यकताओं की लगातार अनदेखी हो रही है।
हमारे हिंसा गांव में स्थित स्वास्थ्य केंद्र में पिछले 1 साल से डॉक्टर का पद खाली रखा हुआ है। यह स्वास्थ्य केंद्र त्रिलोकनाथ पंचायत, शकोली पंचायत और किशोरी पंचायत के सभी लोगों के लिए एक नजदीकी और महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र है। इन तीनों पंचायतों में लगभग 5000 लोग निवास करते हैं, लेकिन इसके बावजूद इतने बड़े क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य की चिंता ना हमारे सरकार को है और ना ही प्रशासन को।
इस संबंध में सरकार और प्रशासन से कई बार निवेदन किया गया है, परंतु अब तक हमारी बातों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है, जिससे लोगों में गहरी निराशा और परेशानी बनी हुई है।
इसके साथ ही, काफी समय बीत चुका है और अब सभी सड़कें भी खुल चुकी हैं, फिर भी HRTC की वह बस सेवाएं, जो पहले वाया त्रिलोकनाथ चलती थीं, अभी तक शुरू नहीं की गई हैं। इससे आम जनता, विशेषकर मरीजों और कर्मचारी, बुजुर्गों और विद्यार्थियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
🙏 अतः सरकार और प्रशासन से हमारा विनम्र निवेदन है कि:
✔️ हिंसा स्वास्थ्य केंद्र में शीघ्र डॉक्टर की नियुक्ति की जाए
✔️ HRTC बस सेवा को निम्नलिखित समयानुसार जल्द से जल्द शुरू किया जाए:
➡️ सुबह 7:00 बजे: उदयपुर – वाया त्रिलोकनाथ – केलांग
➡️ शाम 5:15 बजे: केलांग – त्रिलोकनाथ – उदयपुर
हमें आशा है कि सरकार और प्रशासन इस गंभीर विषय को समझते हुए शीघ्र उचित कदम उठाएंगे, ताकि क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके।
– दिनेश शर्मा
प्रधान, ग्राम पंचायत त्रिलोकनाथ
जिला लाहौल स्पीति हिमाचल प्रदेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here