60 पेटियां सड़क पर बिखरीं, अहाते में मौजूद लोग बाल-बाल बचे

0
181

निशेष शर्मा राजगढ़।

जिला सिरमौर के राजगढ़ शहर में शुक्रवार को देसी शराब से लदी एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत यह रही कि हादसे के समय पास स्थित अहाते में कई लोग मौजूद थे, लेकिन किसी को भी चोट नहीं आई और एक बड़ा जानी नुकसान टल गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार पिकअप गाड़ी (HP 16A-5511) राजगढ़ ठेके से शराब की खेप लोड कर गिरिपुल की ओर रवाना होने वाली थी। इसी दौरान खड़ी गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई और संतुलन बिगड़ने के कारण ठेके के सामने ढलान की ओर लुढ़क गई। गाड़ी पलटते ही उसमें रखी करीब 60 देसी शराब की पेटियां सड़क और ठेके के बाहर बिखर गईं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।हादसे में करीब 60 पेटियां टूटकर क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर बिखरी हुई बोतलों और पेटियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। वाहन को नुकसान पहुंचा है, लेकिन चालक और अन्य लोग पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं।सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज कुलवंत सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्रेन की सहायता से वाहन को सीधा करवाकर यातायात बहाल किया। प्रारंभिक जांच में वाहन के दस्तावेज और शराब की खेप के परमिट पूरी तरह सही पाए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here