फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

0
124

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),

शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत पत्र पर अभियोग संख्या 24/2026 दर्ज थाना किया गया था, जिसमें शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसे तीन संदिग्धों द्वारा तारापुर सड़क में गाड़ी नंबर HP 58A-1965 से उतर कर फिरौती और लूटपाट करने के मकसद से इस घटना को अंजाम दिया गया था।
अभियोग में घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया गया तथा आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। भौतिक, डिजिटल और तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण पर पाया गया कि अपराध में आरोपियों द्वारा गाड़ी नंबर HP 58A-1965 का उपयोग किया गया था, जिसे मशोबरा से बरामद किया गया। जांच के दौरान यह सामने आया कि आरोपियों ने उक्त गाड़ी से हर प्रकार के पहचान चिन्ह जैसे चेसिस नंबर, इंजन नंबर और अन्य निशान मिटा दिए तथा गाड़ी पर लगी नंबर प्लेट भी फर्जी पाई गई।
आरोपियों द्वारा इस प्रकार साक्ष्य मिटाने और अपनी पहचान छिपाने का प्रयास किया गया। पुलिस द्वारा सीसीटीवी विश्लेषण और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई, जिसमें दो आरोपी चरणजीत सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी करोडी मल बिल्डिंग, मैन बाजार संजौली, उम्र 48 वर्ष और ताशी नेगी पुत्र स्वर्गीय सुंदर सिंह, निवासी वीपीओ नारकंडा, तहसील कुमारसैन, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश, आयु 45 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। मुकदमे में जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here