लाहौल-स्पीति में जिला परिषद वार्डों का अंतिम परिसीमन जारी -उपायुक्त किरण भड़ाना

0
84

केलांग (रंजित लाहौली ,संवाददाता ),


जिला प्रशासन लाहौल-स्पीति ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 के अंतर्गत जिला परिषद के निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डों) के परिसीमन का अंतिम आदेश जारी कर दिया है। यह निर्णय आगामी पंचायती राज चुनावों को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

उपायुक्त किरण भड़ाना ने बताया कि प्रस्तावित परिसीमन पर पूर्व में अधिसूचना जारी कर आम जनता से आपत्तियां एवं सुझाव आमंत्रित किए गए थे। निर्धारित समयावधि में कोई आपत्ति प्राप्त नहीं होने के कारण परिसीमन प्रस्ताव को अंतिम रूप प्रदान कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार जिले में जिला परिषद के 10 वार्ड निर्धारित किए गए हैं, जिनके अंतर्गत निम्नलिखित ग्राम शामिल किए गए हैं—
1. उदयपुर वार्ड: तिंदी, सलग्रां,मडग्रां, उदयपुर, चिमरेट व तिंगरट
2. त्रिलोकिनाथ वार्ड: त्रिलोकिनाथ, शकोली, किशोरी, थिरोट, मुरिंग
3. जहालमा वार्ड: जहालमा, जुण्डा, नालडा, जोबरंग, गोहरमा
4. वारपा वार्ड: शांशा, रानिका, वारपा, तांदी, मालंग
5. केलांग वार्ड: गोशाल, मुलिंग, कारदंग, केलांग
6. सिस्सू वार्ड: गोंधला, खंगसर, सिस्सू, कोकसर, शूलिंग
7. कोलोंग वार्ड: दारचा, कोलोंग, युरनाथ, बरबोग
8. लोसर वार्ड: लोसर, खुरिक, हल, किब्बर
9. काजा वार्ड: काजा, लंगचा डैमूल, लालूंग, डंखर, लारा
10. सगनम वार्ड: ताबो, गियू, कुंगरी, सगनम

उन्होंने कहा कि , “जिला परिषद वार्डों का यह परिसीमन लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। जिला प्रशासन पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
केलांग से रंजीत लाहौली रिपोर्टिंग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here