हरियाणा राज्यसभा चुनाव परिणाम घोषित, बीजेपी के संजय भाटिया और कांग्रेस के कर्मवीर बौद्ध विजयी

0
94

ब्यूरो रिपोर्ट ।

हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव के नतीजे देर रात घोषित कर दिए गए। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार संजय भाटिया और कांग्रेस के उम्मीदवार कर्मवीर बौद्ध ने जीत दर्ज कर राज्यसभा के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल को हार का सामना करना पड़ा।राज्यसभा चुनाव के लिए सोमवार को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा विधानसभा परिसर में मतदान कराया गया। पहले से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम 5 बजे मतगणना शुरू होनी थी, लेकिन वोट की सीक्रेसी को लेकर उठे विवाद के कारण काउंटिंग करीब 5 घंटे 30 मिनट की देरी से शुरू हो सकी।दरअसल, बीजेपी ने कांग्रेस के दो विधायकों के वोट की सीक्रेसी लीक होने की शिकायत चुनाव अधिकारियों से की थी। वहीं कांग्रेस ने भी कैबिनेट मंत्री अनिल विज के वोट की गोपनीयता भंग होने का आरोप लगाते हुए चुनाव अधिकारी को शिकायत दी। दोनों पक्षों की शिकायतों के बाद चुनाव अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी, जिसके चलते मतगणना प्रक्रिया में विलंब हुआ।स्थिति स्पष्ट होने के बाद देर रात मतगणना शुरू की गई और परिणाम घोषित किए गए। नतीजों में बीजेपी के संजय भाटिया और कांग्रेस के कर्मवीर बौद्ध विजयी घोषित हुए, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल को हार का सामना करना पड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here