ट्रैफिक सुधारने के लिए शिमला पुलिस का मास्टरप्लान

0
79

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ),

शिमला शहर में सुबह सभी लोग अपने दैनिक कार्यों, कार्यालय जाने तथा बच्चों के स्कूल जाने के लिए विभिन्न वाहनों का उपयोग करते हैं। इसी प्रकार दोपहर बाद स्कूलों की छुट्टी और कार्यालयों से लोगों के घर लौटने के दौरान सड़कों पर यातायात का दबाव बढ़ जाता है, जिससे कई स्थानों पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।

इस संदर्भ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिमला द्वारा सभी थाना प्रभारी (SHO) को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे पीक आवर्स के दौरान यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु खुद ट्रैफिक संचालन की कमान संभालेगे।

पीक आवर्स के दौरान यातायात नियमन

विभिन्न बाधा बिंदुओं (बॉटलनेक्स) पर लगने वाले ट्रैफिक जाम की चुनौती को देखते हुए शिमला शहर के सभी SHO प्रतिदिन सुबह 09:00 बजे से 10:30 बजे तथा दोपहर बाद 04:30 बजे से 06:00 बजे तक व्यक्तिगत रूप से यातायात व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं।

वे सुबह और शाम की व्यस्त अवधि के दौरान शिमला ट्रैफिक पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर वाहनों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित कर रहे है तथा जाम की स्थिति को समय रहते नियंत्रित कर रहे हैं जिससे सुगम ट्रैफिक संचालन मजबूत हो रहा है।

जिला पुलिस शिमला का प्राथमिक लक्ष्य शिमला के प्रत्येक निवासी और आगंतुक को सुरक्षित, सुगम एवं निर्बाध यातायात अनुभव प्रदान करना है। पीक आवर्स में पुलिस की बढ़ी हुई उपस्थिति से शहर के सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन तंत्र को और अधिक मजबूत बनाया गया है जिसमें सभी नागरिकों का सहयोग भी मिल रहा है जिसके लिए शिमला पुलिस उनकी आभारी है।

जिला पुलिस शिमला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here