झाकड़ी पुलिस ने फायरिंग करने वाले शक्स को किया गिरफ्तार

0
19

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ),

पुलिस उप मंडल रामपुर के अंतर्गत थाना झाकड़ी में शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता राजेश डोगरा निवासी कोटी, डॉ. धार-गौरा ने बताया कि रविवार को वह अनिल कुमार, सुमित व पियूष के साथ ऑल्टो कार में शनेरी से कोटी लौट रहे थे। उसी दौरान सुरेश कुमार शर्मा पुत्र प्रेम लाल निवासी फुंजा, डाकघर मझेवली ने उधार के पैसे मांगने पर विवाद किया।
आरोप है कि सुरेश ने अपनी गाड़ी से आग्नेयास्त्र निकालकर राजेश पर गोली चलाई। गोली चालक सीट के पीछे की खिड़की से टकराई, शीशा टूटा और एक कण राजेश को लगा। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर आरोपी सुरेश को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 109, 351(2) बी.एन.एस. व 25 शस्त्र अधिनियम,1959 के तहत केस दर्ज कर आरोपी को आज रामपुर में अदालत में पेश किया। एस.एफ.एस.एल जुन्गा की टीम घटनास्थल पर पंहुच गई है। और साक्ष्य एकत्र कर रही है। हथियार बरामदगी व पूछताछ जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here