स्वामी विवेकानंद कॉलेज चिंतपूर्णी पर बंद होने का खतरा

0
13

ऊना (अक्की रत्तन , संवाददाता ),


सरकार ने उन स्कूल कॉलेज को मर्ज करने का फ़ैसला लिया है जहां बच्चों की संख्या कम है या फिर जिन कॉलेज में सो से कम बच्चे हैं जिसका असर चिंतपूर्णी में चल रहे स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय पर भी देखने को मिल रहा है जहां बच्चों की संख्या कम है अगर ये कॉलेज बंद हो गया तो यहा पढ़ रहे छात्रों को या तो दलियारा या फिर अंब कॉलेज में जाना पड़ेगा जो की दूर है। आपको बता दे की इस कॉलेज में चिंतपूर्णी से लेकर जोड़बढ़ पक्काटियला बाथू टिपरी शीतला ढलवाड़ी किनु चलाली कड़ोआ की बच्चे आते है इस कॉलेज के बंद होने से यहाँ पढ़ रहे छात्रों को फिर दूर कॉलेज में प्रवेश लेना पड़ेगा जोकि इनके लिए काफ़ी मुश्किल भरा है इस कॉलेज के छात्रों ने और उनके अभिभावकों ने विधायक सुदर्शन सिंह बबलू से माँग की है की इस कॉलेज की बंद ना होने दे ताकि दूर से आने वाले छात्रों को यही सुविधा मिल सके

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here