बद्रीपुर चौक पर सड़क पार कर रही महिला की ट्रक की चपेट में आकर मौत  

0
59

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ),

पांवटा साहिब में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बुधवार सुबह बद्रीपुर चौक के समीप हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 58 वर्षीय महिला की जान चली गई। 

जानकारी के अनुसार  मृतका शिव मंदिर में माथा टेककर अपने घर लौट रही थी। तभी एक ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।  मृतक महिला की पहचान शोभना (58) पत्नी राकेश, निवासी बद्रीपुर जग्गा गली, पांवटा साहिब के रूप में हुई है। चश्मदीदों ने बताया कि बुधवार सुबह जब शोभना गुरु गोविंद सिंह जी चौक के समीप सड़क पार कर रही थीं, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को नागरिक अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया लेकिन अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। एसएचओ कुलवंत सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि “पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here