सनवारा टोल प्लाज़ा पर SIU की बड़ी कार्रवाई, 18.59 ग्राम हेरोइन के साथ तीन युवक गिरफ्तार

0
133

सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ),

जिला सोलन पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। दिनांक 03 फरवरी 2026 को SIU टीम को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर सनवारा टोल प्लाज़ा पर नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट कार को जांच के लिए रोका गया, जिसमें सवार तीन युवकों के कब्जे से 18.59 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

पुलिस जांच में आरोपियों की पहचान सचिन राठौर पुत्र श्री बलबीर राठौर निवासी गांव पुन्दर, डाकखाना देहा, तहसील ठियोग, जिला शिमला (उम्र 27 वर्ष), नवनीत उर्फ सन्नी पुत्र श्री लोकेंद्र सिंह निवासी गांव पुन्दर, डाकखाना देहा, तहसील ठियोग, जिला शिमला (उम्र 29 वर्ष) तथा मनीष कुमार पुत्र श्री तपेंद्र निवासी गांव चौकर, तहसील नौराधार, जिला सिरमौर (उम्र 25 वर्ष) के रूप में हुई है।

पुलिस टीम ने मौके पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पुलिस थाना सदर, सोलन में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले में प्रयुक्त स्विफ्ट कार को भी जब्त कर पुलिस कब्जे में ले लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों को दिनांक 04 फरवरी 2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की गहनता से जांच की जा रही है। जिला सोलन पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और मामले में आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here