झंडूता में निकलेगी सतगुरु रविदास जी महाराज की शोभायात्रा, हजारों लोग होंगे शामिल

0
239

झंडूता( जीवन सिंह,संवाददाता),

झंडूता उपमंडल में 30 जनवरी को गुरु रविदास जी महाराज की भव्य शोभायात्रा निकलेगी। इस शोभायात्रा में झंडूता उपमंडल के विभिन्न इलाकों के लोग शामिल होंगे। इस यात्रा की शुरुआत 30 जनवरी को सुबह बैहना जट्टा डोल से शुरू होगी और धराडसानी होते हुए झंडूता के विभिन्न इलाकों से होते हुए आंबेडकर भवन झंडूता पहुंचेगी और बाद में वापिस सुन्हाणी में शाम के समय संत गुरु रविदास घण्डीर मन्दिर के पास समाप्त होगी। यह फैसला झंडूता उपमंडल के भडोलिया कलां के समीप स्थित रविदास मन्दिर में आयोजित ब्लांक स्तरीय बैठक में लिया गया। इस बैठक में झंडूता उपमंडल के विभिन्न इलाकों से लोग बैठक में हिस्सा लेने आए। और सर्वसहमति से निर्णय लिया गया।आपको बता दें 2026 में गुरु रविदास जयंती 1 फरवरी को मनाई जाएगी। यह त्योहार भक्ति आंदोलन के एक प्रमुख व्यक्ति गुरु रविदास के जन्म का प्रतीक है, जिनका जन्म 1450 में उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ था। 2026 में गुरु रविदास जयंती 1 फरवरी, 2026 को मनाई जाएगी। यह एक सम्मानित संत और कवि, गुरु रविदास की 649वीं जयंती है। गुरु रविदास ने समानता और सामाजिक न्याय को बढ़ावा देकर और जाति व्यवस्था का विरोध करके भारत में सामाजिक सुधारों को प्रभावित किया था। यह दिन उनके अनुयायियों के लिए महत्वपूर्ण है वे उनकी शिक्षाओं का सम्मान करने के लिए शोभायात्रा निकालते हैं, लंगर लगाते हैं, प्रार्थना करते हैं और अनुष्ठान करते हैं।इस मौके पर जानकारी देते हुए परमेश्वरी लाल बग्गा ने बताया कि आज झंडूता के भडोलीकला में स्थित रविदास मन्दिर में ब्लांक लेवल की बैठक का आयोजन किया गया। हमारी जो गुरु रविदास जयंती जो 1 फरवरी 2026 को विभिन्न जगहों पर मनाई जाएगी। आज बैठक भडोलीकला में हुई इसमें जो 30 जनवरी को जो शोभायात्रा निकाली जाएगी। उसके बारे में विस्तृत चर्चा की गई। इस शोभायात्रा का आरंभ बैहना जट्टा डोल से होगा जिसको झंडी सेवानिवृत्त कानूनगो रमेश चन्द दिखाएंगे और इस यात्रा का समापन घण्डीर के कथ्यून चौक में स्थित रविदास मंदिर मंदिर होगा।इस ब्लांक स्तरीय बैठक के मौके पर कार्यकारणी के प्रधान लच्छूराम, रमेश चंद, रामलाल, ज्ञान सिंह गंभीर, रमेश चंद्र सोहता, श्री ज्योति राम अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here