नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता),
नाहन के डाइट संस्थान से सम्बंधित कार्यों को निपटाने के लिए 11 जनवरी दिन रविवार को संस्थान के आसपास के इलाकों रानीताल, प्रताप भवन, ढाबों मोहल्ला में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी।विभाग के एसडीओ सन्तोष कुमार ने बताया कि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नाहन से सम्बंधित कार्य की पूर्ति हेतु नाहन शहर के रानीताल, ढाबों मोहल्ला एवं प्रताप भवन आदि क्षेत्र में प्रातः 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे अथवा कार्य पूर्ति तक विद्युत् आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह शट-डाउन पूरी तरह से मौसम के मिजाज पर निर्भर करेगा। यदि मौसम खराब रहता है, तो शट-डाउन को रद्द या स्थगित किया जा सकता है। विभाग ने प्रभावित क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है, ताकि निर्धारित कार्य को समय पर पूरा किया जा सके।
