निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़।
चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत राजगढ़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए सनौरा चौक पर एक व्यक्ति से 0.96 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक सिरमौर के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर राजगढ़ पुलिस ने सनौरा चौक पर पिकअप गाड़ी संख्या एचपी-16ए-3994 को तलाशी के लिए रोका। सामान्य तलाशी के दौरान वाहन के गियर के पास डैशबोर्ड में छिपाकर रखी गई 0.96 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई।
पुलिस ने आरोपी की पहचान अंकुश पुत्र बीरु बहादुर, निवासी गांव कडीयुत, डाकघर व तहसील राजगढ़ के रूप में की है। आरोपी के कब्जे से 0.96 ग्राम चिट्टा, 43,500 रुपये नकद तथा पिकअप वाहन को भी जब्त किया गया है।
इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना राजगढ़ में धारा 21 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है
