राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),
जिला सिरमौर के उपमंडल संगडाह की तहसील नौहराधार से अमर उजाला के पत्रकार एवं प्रेस क्लब के संयोजक कपिल ठाकुर के पिता राजेन्द्र ठाकुर (राजू) का 69 वर्ष की आयु में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह पिछले दो-तीन दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे।
राजेन्द्र ठाकुर के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। वे एक मिलनसार, सरल स्वभाव और समाज में सम्मानित व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते थे। उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक संगठनों सहित पत्रकार जगत में गहरा दुःख व्यक्त किया जा रहा है।
पत्रकार संघ राजगढ़ के सभी पत्रकारों ने कपिल ठाकुर के पिता जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।


