परवाणू पुलिस ने गश्त के दौरान दो युवकों से 3.5 ग्राम चिट्टा किया बरामद

0
83

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ),

दिनांक 26-12-2025 को पुलिस थाना परवाणू की टीम गश्त व अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से थाना क्षेत्र में रवाना थी। इसी दौरान जब पुलिस टीम तम्बू मोड़ के पास पहुंची तो गुप्त सूचना के आधार पर सड़क किनारे आग सेक रहे दो व्यक्तियों पर शक हुआ। पुलिस को देखकर दोनों व्यक्ति मौके से भागने की कोशिश करने लगे, जिन्हें पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए काबू कर लिया।
पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों की पहचान तरुण शर्मा पुत्र श्री बलदेव शर्मा उम्र 27 वर्ष तथा देव राज पुत्र श्री चिंत राम उम्र 29 वर्ष, दोनों निवासी गांव कैंथी, डाकखाना गाईघाट, तहसील कसौली, जिला सोलन (हि.प्र.) के रूप में हुई। पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर दोनों के कब्जे से कुल 3.5 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई।

इस संबंध में पुलिस थाना परवाणू में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच के दौरान दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि नशीले पदार्थ की आपूर्ति कहां से हुई और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं। साथ ही दोनों आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।
परवाणू पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले में जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here