पांवटा साहिब (संध्या कश्यप ,संवाददाता ),
पांवटा साहिब में पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात को पुलिस की SIU टीम ने पांवटा साहिब में बस स्टैंड के नजदीक टायर पंचर की दुकान के अंदर से दुकान से भुक्की बरामद की। जानकारी के अनुसार पुलिस ने दुकान मालिक इमरान खान पुत्र अब्दुल हमीद निवासी गांव ढकरानी डाकघर व तहसील विकासनगर जिला देहरादून उम्र 30 साल के कब्जा से 01 किलो 426 ग्राम भुक्की बरामद की है। जिस पर आरोपी इमरान की विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपी को आज माननीय अदालत में पेश किया जाएगा।

