चंबा (ओपी शर्मा,संवाददाता),
आईएमए (इन्टरेगेटड मैडीकल एशोसियेशन) आयुस गवर्निंग बॉडी के राष्ट्रीय सदस्य एवं हिमाचल प्रदेश पूर्व विधायक एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर बाबू राम गौतम की मृत्यु पर आईएमए आयुस हिमाचल प्रदेश ईकाई ने गहरा दुख प्रकट किया है । हिमाचल प्रदेश इकाई के अध्यक्ष डॉक्टर दिनेश कुमार व जिला चम्बा ईकाई के अध्यक्ष डॉक्टर अवधेश पंडित ने बताया कि डॉक्टर बाबूराम गौतम कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और वह मृदु भाषी व बहुत ही सरल स्वभाव के थे।ऊन्होने कहां की डॉक्टर बाबूराम ने सेवा को हमेशा प्राथमिकता देते हुए आम लोगो की निस्वार्थ भाव से सेवा की। फलस्वरूप लोगो ने उन्हें सदर बिलासपुर का विधायक भी बनाया।प्रदेशाध्यक्ष डॉक्टर दिनेश कुमार ने कहा कि आईएमए ऐसोसिएशन की राष्ट्रीय संगठन से वह आग्रह करेगे कि प्रति वर्ष धन्वन्तरि दिवस पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम मे ‘बाबूराम गौतम विशेष आयुर्वेद चिकित्सा अवार्ड’ शुरू कर आयुर्वेद चिकित्सा मे विशेष कार्य करने वाले हिमाचल के आयुर्वेद चिकित्सक को पुरस्कृत करने का क्रम वर्ष 2026 से शुरू कर उनकी सेवाओं को याद करना सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी और आईएमए आयुस हिमाचल प्रदेश इस वर्ष उनकी याद मे विभिन्न जिलो मे निशुल्क आयुस चिकित्सा कैम्प का आयोजन करेगी ।
