मंडी : चैलचौक बाजार के साथ महिला का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

0
301

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

मंडी जिला के गोहर उपमंडल के चैलचौक पंचायत में एक महिला का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। शव की पहचान 60 वर्षीय शुक्रि देवी पत्नी खेमू गाँव गदयाहड़ा (कोहलू) के रूप में हुई है। सुबह सवेरे महिला का शव बरामद होने से चैलचौक बाजार में यह खबर फैलने से आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी देते हुए स्थानीय निवासी बलदेव सोनी ने बताया वह वीरवार सुबह अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रहे थे तो उनकी नजर घर से नीचे की ओर पड़ी तो देखा एक अज्ञात महिला नीचे गिरी हुई है। इसको लेकर बलदेव सोनी ने इसकी सूचना चैलचौक प्रधान को दी। यह घटना दो घरों के बीच मे बनी एक खाई में गिरने से हुई है। बताया जा रहा है कि महिला शुक्रि देवी मानसिक रूप से बीमार रहती थी व चैलचौक बाजार के इर्दगिर्द इसका हर रोज घूमना रहता था। शुक्रि देवी का पति खेमू का देहांत कुछ बर्षो पूर्व हो चुका है। शुक्रि देवी का एक बेटा है वह भी मानसिक रूप से बीमार रहता है। घटना की सुचना मिलते ही गोहर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और महिला की मौत कैसे हुई इसकी छानबीन की जा रही है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है इसके उपरांत महिला का शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले में जांच की जा रही है। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here