सोलन: एसपी मोहित चावला का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन में दर्ज

0
703

सोलन (कमलजीत/संवाददाता),

पुलिस जिला बद्दी के एसपी मोहित चावला का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन में दर्ज हो गया है। यह अवार्ड वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन के हिमाचल इकाई के प्रेसिडेंट सुमित सिंगला ने दे उन्हें नवाजा है। गौरतलब है कि मोहित चावला की पहचान प्रदेश के पुलिस अफसरों में एक ईमानदार व्यक्ति के रूप में होती है। पुलिस जिला बद्दी के एसपी मोहित चावला को अपराध और अपराधी ट्रैकिंग नेटवर्क प्रणाली में प्रदेश भर में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। मोहित चावला आईपीएस 2010 कैडर के अधिकारी है जिनका जन्म कुल्लू हिमाचल में हुआ है और 2013 में उन्हें हरियाणा सरकार ने प्रतिभा सम्मान अवार्ड दिया था।  महिलाओं में जागरूता हेतु उन्हें हाल ही में स्कॉच अवार्ड भी मिला है। मोहित चावला ने वर्ष 1999 में नेशनल स्कॉलरशिप छात्र रहते हुए पा ली थी। इस अवसर पर सुमित सिंगला ने कहा कि बहुत ही ऐसे युवा प्रशासनिक अधिकारी होते हैं जो समय से पहले धार्मिक गतिविधियों के साथ समाज सेवा में तत्पर रहते हैं। चावला ने वर्ष 2009 में यू पी एस सी क्लियर किया था व 2015 में उन्हें डी जी पी रिस्क अवार्ड मिला था। वर्ष 2020 में उन्हें देश के 50 टॉप पुलिस कप्तानों में एशिया पोस्ट सर्वे अवार्ड भी मिला था। वर्ष 2022 में उन्हें नेशनल अवार्ड फॉर इ गवर्नेंस भी मिला है। एस पी पुलिस जिला बद्दी मोहित चावला ने वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकार्ड्स लंदन में नाम दर्ज होने व उन्हें यह अवार्ड देने पर लंदन बुक ऑफ़ रिकार्ड्स हिमाचल चैप्टर के अध्यक्ष सुमित सिंगला का आभार जताया है व कहा है की उनका लक्ष्य ईमानदारी से राष्ट्र की सेवा करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here