रिकांगपिओ (सुरजीत नेगी,संवाददाता),
जनजातीय जिला किन्नौर में 17 सितम्बर, 2025 से 02 अक्तूबर, 2025 तक आयोजित किए जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आज जिला के रिकांग पिओ स्थित उपायुक्त कार्यालय के परिसर में एक दिन एक घंटा एक साथ अभियान आयोजित किया जिसका नेतृत्व उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा द्वारा किया गया।उपायुक्त ने बताया कि इस वर्ष स्वच्छता ही सेवा अभियान की थीम स्वच्छोत्सव रखी गई है जिसके तहत एक दिन एक घंटा एक साथ के नारे के तहत जिला किन्नौर में सफाई अभियान चलाया जा रहा है ताकि लोगों को स्वच्छता के महत्व बारे जागरूक किया जा सके। अभियान के अंतर्गत जिला में मुश्किल व मैले स्थानों को चिन्हित कर साफ करना, सार्वजनिक स्थानों की सफाई व सफाई मित्र सुरक्षा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं और लोगों को जागरुक किया जा रहा है।इस अवसर पर जिला के विभिन्न विभागों द्वारा भी अपने अपने कार्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया गया।
