प्रवास कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए कल्याण समिति लाहौल – स्पिति पहुँची

0
439

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

हिमाचल प्रदेश विधान सभा की कल्याण समिति अपने अध्ययन प्रवास कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए आज जिला लाहौल स्पिति पहुँची। गौरतलब है कि समिति 13 जून से 17 जून तक 4 जिलों के अध्ययन प्रवास पर है। समिति ने इससे पहले जिला बिलासपुर के बाद जिला मण्डी व जिला कुल्लू में जिला मुख्यालय में अधिकारियों के साथ बैठकें कर आवश्यक दिशा – निर्देश दिए थे। अपने अध्ययन प्रवास कार्यक्रम के अनुसार समिति ने आज जिला लाहौल – स्पिति मुख्यालय में सभापति मोहन लाल ब्राक्टा की अध्यक्षता में अधिकारियों के साथ बैठक कर कई

महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई जिसमें विशेषकर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को कमजोर एवं निम्न वर्ग के उत्थान हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को पूरी पारदर्शिता एवं प्रभावी ढँग से लागू करने के साथ लम्बित कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश भी दिए। इस बैठक में समिति सदस्य रणधीर शर्मा, विनोद कुमार, रीना कश्यप, लोकेन्द्र कुमार, दीप राज, कु0 अनुराधा राणा तथा समिति अधिकारी संजय ठाकुर भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here