ठियोग (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),
ठियोग नगर के निकट बासा ठियोग गांव में पुलिस ने एक दूकान से अवैध शराब का जखीरा बरामद किया है। डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार रात शिमला पुलिस के विशेष सैल की टीम फागू और ठियोग क्षेत्र में गश्त पर थी उन्हें सूचना मिली की बासा ठियोग में एक दूकान में अवैध शराब बेची जा रही है। विशेष दस्ते की अगुवाई कर रहे मुख्य आरक्षी पुनीत शर्मा की अगुवाई में बासा ठियोग में मेहता जनरल स्टोर और आरोपी के घर से 16 पेटी और पांच बोतल देसी शराब ऊना नंबर वन की बरामद कीं। इस मालले में मस्तराम निवासी बासा ठियोग के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के मामला दर्ज किया गया है और मामले की जाँच ठियोग पुलिस थाना के एस एच ओ सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार कर रहे हैं।