शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),
हिमाचल प्रदेश राजकीय दन्त महाविद्यालय (हि. प्र. डेंटल कॉलेज ) शिमला में “नेशनल डेंटिस्ट डे” धूमधाम से मनाया गया। 6 मार्च को एचपीजी डेंटल कॉलेज, शिमला में “नेशनल डेंटिस्ट डे” का आयोजन महाविद्यालय के छात्रों व अध्यापकों द्वारा मनाया गया । इस अवसर पर सबसे पहले केक काट कर आज के दिन को यादगार बनाया। “नेशनल डेंटिस्ट डे” के उपलक्ष पर आज पोस्टर मेकिंग, कार्विंग और स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । यह दिवस सभी दंत चिकित्सकों के कार्य को मान्यता देता है जो दांतों, मुस्कान और मौखिक स्वच्छता की सुरक्षा के लिए समर्पित है। समारोह के दौरान, डॉ. आशु गुप्ता, प्रधानाचार्य डेंटल कॉलेज ने “नेशनल डेंटिस्ट डे” के महत्व पर प्रकाश डाला और बताया कि यह दिन दंत चिकित्सकों की मेहनत और उनके योगदान को सराहने का एक सुंदर अवसर है। इसके पश्चात, डॉ. नरबीर, विभागाध्यक्ष ओरल पैथोलॉजी और डॉ. अस्सी विभागाध्यक्ष पीरियडोंटोलॉजी ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सभी दंत चिकित्सकों को इस विशेष दिन की बधाई दी। यह कार्यक्रम स्टूडेंट सेंट्रल एसोसिएशन (SCA) द्वारा आयोजित किया गया। इस विशेष दिन को और भी खास बनाने के लिए महाविद्यालय में पहली बार CBCT (कोन बीम कंप्यूटेड टोमोग्राफी) मशीन स्थापित की गई है, जो आधुनिक दंत चिकित्सा में एक नई उपलब्धि है। आज के दिन सभी दन्त महाविद्यालय के छात्रों ने संकल्प लिया कि वो दन्त चिकित्सा में जनता को सर्वश्रेष्ठ सेवाएं देंगे। “नेशनल डेंटिस्ट डे” के इस समारोह ने विद्यार्थियों और दंत चिकित्सकों के बीच एकता और समर्पण की भावना को बढ़ावा दिया।

