युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव चुने गए मनीष भगनाल

0
2287

राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),

मनीष भगनाल प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव चुने गए। मनीष भगनाल नेहरटी भघोट गांव से संबंध रखते हैं, इससे पहले वह एनएसयूआई के अध्यक्ष भी रह चुके हैं और उसके बाद वह पच्छाद युवा कांग्रेस के दो बार अध्यक्ष भी रह चुके हैं | उसके बाद उन्होंने युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव के लिए नामांकन भरा था और उसमें वह तीसरे स्थान पर रहे, जिसमें उन्हें 9446 वोट मिले और वह युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव चुने गए | इसके लिए उन्होंने सभी मतदाताओं का धन्यवाद किया, जिन्होंने उन्हें इस चुनाव में अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि हमें युवा कांग्रेस को एक मजबूत और प्रभावी संगठन बनाने के लिए काम करना होगा। हमें अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करना होगा और उन्हें अपने क्षेत्रों में काम करने के लिए प्रोत्साहित करना होगा। हमें युवा कांग्रेस को एक प्रगतिशील और समावेशी संगठन बनाने के लिए काम करना होगा। हमें सभी वर्गों और समुदायों के युवाओं को शामिल करना होगा । ताकि हम संगठन को मजबूत बना सके ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here