राजकीय महाविद्यालय ठियोग में हिंदी उत्सव का आयोजन किया गया

0
809

राजकीय महाविद्यालय ठियोग में हिंदी उत्सव का आयोजन किया गया, आयोजन के मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ ललिता चंदन रही और मुख्य वक्ता के रूप में भाषाविद डॉ मस्त राम वर्मा ने शिरकत की। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा की वस्तुस्थिति का विश्लेषण करना और भाषा के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था। कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। महाविद्यालय में गत सप्ताह से ‘हिंदी पखवाड़ा’ के अंतर्गत कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया । इनमें भाषण में साक्षी ने प्रथम तथा अंजली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ,वहीं निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रजत तथा द्वितीय स्थान प्रीति ने ,प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम विनोद, द्वितीय स्थान रजत तथा नारा लेखन प्रतियोगिता में आकृति हेटा ने प्रथम तथा कशिश कंवर ने द्वितीय स्थान अर्जित किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. ललिता चंदन ने हिंदी भाषा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के प्रयोग और उसके प्रचार-प्रसार के लिए प्रेरित किया। कार्यकम के मुख्य वक्ता डॉ. एम. आर. वर्मा ने अपने वक्तव्य में हिंदी भाषा की समृद्धि ,s सम्पन्नता और विविधता पर प्रकाहा डाला। उन्होंने हिंदी साहित्य के महान लेखकों और उनके योगदान पर भी चर्चा की, साथ ही हिंदी की व्यावहारिकता पर जोर दिया । कार्यक्रम के संयोजक और हिंदी विभागाध्यक्ष डा सत्यनारायण स्नेही ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि इस देश में शीर्ष से लेकर आम जन तक हिंदी की व्यावहारिकता और प्रासंगिकता है। इन्होंने कहा भारत उत्सवों का देश है इसीलिए यहां उस भाषा का उत्सव मनाया जाता है जो हमारे जीने मारने, हंसने रोने और सपनों की भाषा है। सहायक आचार्य हिंदी सतपाल शर्मा ने उपस्थित अतिथियों का धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने हिंदी कविताएँ , गीतों पर समूह नृत्य ,और लघु नाटिका के माध्यम से हिंदी भाषा की महत्ता को दर्शाया। गरीमा द्वारा रश्मिरथी के तीसरे सर्ग के पाठ ने उपस्थित जन समूह को भाव विभोर कर दिया। यह हिंदी पखवाड़ा महाविद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण आयोजन था, जिसने न केवल विद्यार्थियों में हिंदी के प्रति जागरूकता फैलाई, बल्कि उनकी रचनात्मकता और ज्ञान को भी प्रोत्साहित किया।इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी आचार्य उपस्थित रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here