किन्नौर :राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रक्छम में एक दिवसीय शिक्षा सप्ताह का आयोजन

0
1012

किन्नौर (देवकला नेगी/संवाददाता),

जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रक्छम में एक दिवसीय शिक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस दौरान अतिथि शिक्षक पर्यटन, गौरव नेगी तथा स्वास्थ्य देखभाल, प्रियंका नेगी मौजूद रहे। इस दौरान अतिथि शिक्षक पर्यटन, गौरव नेगी ने बच्चो को पर्यटन सम्बन्धी जानकारियां दी और कहा कि जिला के विभिन्न क्षेत्र जैसे रक्छम, छितकुल तथा सांगला में पर्यटन के आपार संभावनाएं है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भी रक्छम में हजारों संख्या में पर्यटक आते है और यहां के स्थानीय लोगो को अपने रोजगार के माध्यम से आर्थिक रूप से सहायता भी मिलती है। वहीं, स्वास्थ्य देखभाल की शिक्षक प्रियंका नेगी ने बच्चो को स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारियां दी और कहा कि हमें अपने स्वास्थ्य का ख्याल खुद रखना चाहिए। इस दौरान उन्होंने जैव-चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन के बारे में विस्तृत रूप से जानकारियां दी। इस दौरान स्कूली बच्चों ने स्वास्थ्य तथा पर्यटन सम्बन्धी मॉडल तैयार कर तथा उसके बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रक्छम के प्रधानाचार्य चेत राम नेगी, स्कूल के अन्य अध्यापक तथा अध्यापिकाएं व छात्र स्वास्थ्य देखभाल व छात्र पर्यटन के छात्र छात्राओं मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here