कुल्लू :जिला भाजपा ने अध्यक्ष अरविंद चंदेल की अध्यक्षता में मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

0
915

कुल्लू(आशा डोगरा/सब एडिटर),

जिला भाजपा ने कुल्लू में जिला भाजपा अध्यक्ष अरविंद चंदेल की अध्यक्षता में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष तिलक राज रहे। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के उपलक्ष पर बड़ी संख्या में जिला भाजपा पदाधिकारी व पार्टी के विभिन्न मोर्चों व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर विभाजन विभीषिका में प्राण न्यौछावर  करने वालों तथा  विभाजन का दंश झेलने वालों को एक सुर में नमन कर याद किया गया।विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर पूर्व संघ प्रमुख पंडित जगरनाथ एवम् विभाजन का दंश झेले बृष्ठ नागरिक विजय कंबोज ने विभाजन के समय की स्मृतियों व उस वक्त के हालात का विस्तार पूर्वक वर्णन किया। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के मुख्य वक्ता प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष तिलक राज ने बताया कि अखंड भारत ही विभाजन विभीषिका में प्राण न्योछावर करने वालों तथा  विभाजन का दंश झेलने वालों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने विस्तार पूर्वक विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर जानकारी सांझा की।जिला भाजपा अध्यक्ष अरविंद चंदेल ने भी इस अवसर पर अपने विचार सांझे किए। इस अवसर पर जिला भाजपा महामंत्री अमर ठाकुर,बलदेव महंत,महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष एवम् प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य धनेश्वरी ठाकुर, कुल्लू विधान सभा से 2022 के प्रत्याशी नरोत्तम ठाकुर,भाजपा अनूसूचित जन जाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युव राज बोध,प्रदेश भाजपा सह मीडिया प्रभारी अमित सूद,दानवेंद्र सिंह प्रदेश भाजपा कार्यकारणी सदस्य राहुल सोलंकी, आदित्य विक्रम,अर्चना ठाकुर प्रदेश महिला मोर्चा सचिव मनीषा सूद,जिला भाजपा उपाध्यक्ष तरुण विमल,रेखा गुलेरिया,सुभाष शर्मा,पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश ठाकुर,जिला मीडिया प्रभारी श्याम कुल्वी, जिला कार्यालय प्रभारी विवेक सूद,जिला प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज,सह मीडिया प्रभारी अजय ठाकुर,जिला आई टी प्रभारी मधुसूदन शर्मा,जिला सोशल मीडिया प्रभारी सचिन सूद सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here