मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),
चंडीगढ़़ – मनाली नेशनल हाईवे पर पहाड़ी से ऑल्टों कार पर पत्थर गिरने के कारण दो लोग घायल हो गये हैं। जिन्हें जोनल अस्पताल मंडी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। घटना आज सुबह करीब 7ः30 बजे 4 मील की है। वहीं पुलिस ने घटना संबधी मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। घटना में घायल लोग बालीचौकी के काउ के रहने वाले है। मिली जानकारी के अनुसार बाली चौकी के दुनी चंद अपनी चाची को ऑल्टो कार के माध्यम से उपचार के लिए मंडी लेकर आ रहे थे। गाड़ी में तीन लोग सवार थे, दुनी चंद इस कार को ड्राइव कर रहा था, साथ वाली सीट पर उसकी चाची बैठी हुई थी। 4 मील के पास पहाड़ी से अचानक इनकी कार के अगले शाीशे पर पत्थर आ गिरता है। पत्थर कार के शीशे को तोड़ता हुआ आगे बैठे दोनो को जख्मी कर देता है और हैंड ब्रेक के पास आकर रूक जाता है। घटना के बाद घालयों को कुल्लु की ओर से आ रही निजी गाड़ी के माध्यम से जोनल अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां इनका उपचार जारी है। वही गाड़ी की पिछली सीट पर बैठा युवक पुरी तरह से सुरक्षित है। घायलों की पहचान 42 वर्षीय दुनी चंद और 74 वर्षीय प्रेमी देवी निवासी काउ तहसील बालीचौकी के रूप में हुई है। एएसपी मंडी सागर चंद्र ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटना संबधी मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है

