राजगढ़ : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राजगढ़ ईकाई द्वारा महाविद्यालय प्राचार्य डॉ राजेन्द्र वर्मा को सौंपा ज्ञापन

0
788

राजगढ़(ब्यूरो रिपोर्ट),

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राजगढ़ ईकाई द्वारा महाविद्यालय प्राचार्य डॉ राजेन्द्र वर्मा को ज्ञापन सौंपा गया | व् मांग रखी गई की महाविद्यालय में प्रवेश तिथि को आगे बढ़ाया जाएं। तिथि बढ़ाने का मुख्य कारण यह है कि राजगढ़ व् उसके आस-पास व दूरदराज के क्षेत्र में रहने वाले छात्र – छात्राएँ अपने कागज जमा नहीं कर पाएं है | तथा कई छात्र अपनी फीस भी जमा नहीं करवा पाएं है। इसका मुख्य कारण यह है कि बच्चों के घरो की आर्थिक स्थिति सही नहीं है । तथा फसलों के भुगतान आने में अभी देरी है। अखिल  भारतीय विद्यार्थी परिषद यह चाहती है कि जो बच्चे पढ़ना चाहते हैं उन्हें महाविद्यालय में प्रवेश के लिए  थोडा समय  और दिया जाये ताकि वह पढ़ाई जारी रख सके और देश और प्रदेश के विकास  में अपना योगदान दे सके ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here