1.5 किलो अफ़ीम/अफ़ीम के साथ 2 व्यक्ति को पुलिस ने दबोचा

0
681

शिमला 🙁 विकास शर्मा /ब्यूरो चीफ),

जिला शिमला पुलिस द्वारा लगातार नेश के व्यापारियों के खिलाफ कारवाही की जा रही है ! जिसमे पुलिस प्रशासन कामयाब भी हो रहा है डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने जानकारी सांझा करते हुए बताया की जब एसआई अंकुश पुलिस टीम के साथ मतियाना क्षेत्र में गश्त पर थे, तो उन्हें गुप्त सूचना मिली कि एक कार नंबर HP95-3535 में भारी मात्रा में अफीम हो सकती है। इस पर उन्होंने गडाइगल एनएच05 पर नाकाबंदी की। शाम करीब 7:05 बजे ऑल्टो K10 कार नंबर HP95-3535 आई और कार में किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री की गहनता से तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान अभियुक्तों से *1.516 किलोग्राम अफ़ीम/अफीम बरामद की गई व्ही इसमें 2 आरोपियों को भी पकड़ा गया है जिनके नाम :–1) तिलक बोहरा पुत्र सौरे बोहरा निवासी ग्राम जिमाली वार्ड नंबर 5 जिला सल्यान नेपाल ए/पी सी/ओ चिरंजी लाल वीपीओ नारकंडा तह कुमारसैन 2) शुबा बुड्ढा पुत्र श्री वीर बहादुर बुड्ढा निवासी बड़ागांव थेगाना माफिकोट आंचल राप्ती जिला पश्चिम रुक्कुम ओडीए नंबर 5 नेपाल ए/पी सी/ओ राम प्यारी वीपीओ नारकंडा तह कुमारसैन जिला शिमला। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को कानून के मुताबिक गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्हें आज एलडी कोर्ट में पेश किया जाएगा !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here