सिरमौर :कलगीधर ट्रस्ट बड़ू साहिब में संत बाबा तेजा सिंह जी की 59वीं पुण्य तिथि में धार्मिक समागम का आयोजन

0
946

राजगढ़(निशेष शर्मा/संवाददाता),
आधुनिक शिक्षा, रोजगार, समाज सेवा एवं धार्मिक कार्यों में अहम भूमिका निभाने वाली संस्था कलगीधर ट्रस्ट बड़ू साहिब द्वारा बीसवीं सदी के महान तपस्वी संत बाबा अतर सिंह के अनिक सेवक संत बाबा तेजा सिंह (एम.ए., एल.एल.बी. (पंजाब), ए.एम. हार्वर्ड) जी की 59वीं वर्षगांठ के संबंध में समारोह 1 जुलाई से 3 जुलाई 2024 तक गुरुद्वारा बरू साहिब में बड़े उत्साह और भक्ति के साथ मनाया गया। इस आयोजन में पंथ की प्रसिद्ध कीर्तनी मंडली व कथावाचकों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया | 1 जुलाई को शाम 4 बजे से 5 बजे तक सुखमनी साहिब अकाल ग्रामीण विकास संस्थान की छात्राओं द्वारा अकाल गुरमति संगीत विद्यालय बड़ू साहिब, रहरास साहिब और आरती अकाल अकादमी बड़ू साहिब (सीबीएसई) के छात्राओं द्वारा शब्द-कीर्तन किया गया Iछात्रों द्वारा किया गया कीर्तन, शबद-कीर्तन हजूरी रागी जत्था गुरुद्वारा जन्म स्थान चीमा साहिब और अंत में अकाल कॉलेज ऑफ डिवाइन म्यूजिक इटरनल यूनिवर्सिटी की छात्राओं द्वारा शब्द-कीर्तन किया गया। 2 जुलाई को अमृत समय पर श्री सहज पाठ साहिब गुरुद्वारा साहिब में 121 भोग डाले गए और दीवान हॉल में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश के बाद गुरमत समागम शुरू हुआ जो अमृत समय से लेकर रात 12 बजे तक लगातार चलता रहा। शाम के दीवान भाई हरजोत सिंह ‘जख्मी’ ने शबद-कीर्तन और संत बाबा गुरजंत सिंह मांडवी ने कथा-कीर्तन से संगत को निहाल किया। बुधवार, 3 जुलाई को अमृत समय दोपहर 12:30 बजे 13वें अखंड पाठ साहिब का भोग और 11वें अखंड पाठ साहिब का आरंभ किया गया। इसके बाद दीवान हॉल में प्रकाश, जाप, नितनेम, श्री सुखमनी साहिब और आसा दी वार का कीर्तन हुआ। शब्द-कीर्तन हजूरी रागी जत्था गुरुद्वारा जन्म स्थान चीमा साहिब, अकाल अकादमी बड़ू साहिब (सीबीएसई) के आवासीय छात्र, अकाल कॉलेज ऑफ डिवाइन म्यूजिक इटरनल यूनिवर्सिटी के छात्र, भाई हरजोत सिंह ‘जख्मी’ जी जालंधर वाले, कथा कीर्तन दीवान संत बाबा गुरजंत सिंह शबद-कीर्तन अकाल अकादमी बड़ू साहिब (1986 में स्थापित) के विद्यार्थी मांडवी वाले और कलगीधर ट्रस्ट बड़ू साहिब के अध्यक्ष डॉ. दविंदर सिंह ने गुरु मती के वचनों को भक्तों और गुरु की संगत पंजाब के साथ साझा किया एवं दिल्ली और हरियाणा से आयी हुई संगत का समागम में शामिल होने के लिए धन्यवाद किया | इसके बाद गुरु का लंगर अटूट बरताया गया। इस अवसर पर कलगीधर ट्रस्ट, बड़ू साहिब के अध्यक्ष डॉ. दविंदर सिंह और उपाध्यक्ष जगजीत सिंह (काका वीर ) ने कार्यक्रम में आये लोगों का धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here