सिरमौर : श्री बद्रिका आश्रम में उच्च मस्तूल का राष्ट्रीय ध्वज फहराया

0
702

राजगढ़ (निशेष शर्मा/सवांददाता),

पिछले कल श्री बद्रिका आश्रम में उच्च मस्तूल का राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस ध्वज की ऊंचाई लगभग 56 फुट है। ध्वज की लम्बाई 18 फिट और चौड़ाई 12 फिट है। इस ध्वज को फ्लैग फॉउण्डेशन ऑफ़ इंडिया, जो कि एक गैर-लाभकारी संगठन है , कि और से लगाया गया। फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया (FFI) एक गैर-लाभकारी संगठन है जिसका उद्देश्य भारतीय ध्वज ‘तिरंगे’ का सम्मान और संरक्षण करना है। इसकी स्थापना सन 2002 में नवीन जिंदल ने की थी, जिन्होंने नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज फहराने का अधिकार दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया विभिन्न जागरूकता अभियानों, शैक्षिक कार्यक्रमों और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देता है। संगठन का मुख्य उद्देश्य भारतीय ध्वज के प्रति लोगों में गर्व और आदर की भावना जागृत करना है। फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के प्रयासों के कारण ही आज भारतीय नागरिक गर्व से अपने घरों, कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा फहरा सकते हैं। आपको यह जानकर हर्ष और आश्चर्य होगा कि अभी तक यह संस्था इस तरह के 141 हाई मास्ट राष्ट्रीय ध्वज देश के कोने कोने में लगा चुका है| श्री बद्रिका आश्रम पर ये इनका 142वाँ राष्ट्रीय ध्वज है और किसी भी ऐसी संस्था में इनका ये पहला ध्वज है। इस राष्ट्रीय ध्वज का श्री बद्रिका आश्रम में स्थापित होना सभी के लिए, खास तौर पर हिमाचल प्रदेश और जिला सिरमौर के लिए , एक ऐतिहासिक और गर्व का क्षण है। यह राष्ट्रीय ध्वज न केवल भारतीयता का प्रतीक है, बल्कि समर्पण, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम का भी प्रतीक है। राष्ट्रीय ध्वज हमारे देश की अखंडता और संप्रभुता का प्रतीक है। यह हमारे स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों का सम्मान है । इस राष्ट्रीय ध्वज के नीचे हम सब एकजुट होते हैं, अपने भेदभावों को भूलकर, और एक मजबूत व समृद्ध भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध होते हैं। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मेजर जनरल असीम कोहली, सीईओ फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया उपस्थित रहे । अन्य सम्मानित गणमान्य व्यक्ति जिन्होंने अपनी उपस्थिति से सम्मानित किया वे थे कर्नल जीतेंद्र यादव, एसडीएम राजगढ़ राज कुमार , बद्रिका आश्रम के ट्रस्टी सुविन्दर गर्ग , साध्वी श्रद्धा ओम व राजीव मित्तल । इसके अलावा देश विदेश से आये हुए श्रद्धालु गण, ग्राम वासिओं ने भी इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here