राजगढ (ब्यूरो रिपोर्ट ),
‘वर्मा ज्वेलर्स’ सोलन, ने राजधानी शिमला, रोहड़ू , नाहन व् सोलन में आयोजित ‘ज्वेलरी प्रदर्शनी’ की शानदार सफलता के बाद आज बुधवार को शहर राजगढ़ में अपनी अब तक की सबसे बड़ी ज्वेलरी की प्रदर्शनी’ लगाई । प्रदर्शनी के पहले दिन ही लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा और उन्होंने सोना, चांदी के साथ साथ डायमंड व् पोल्की के बने अद्भुत व आकर्षक आभूषणों को निहारा व उनकी जमकर खरीदारी के साथ आभूषणों के डिज़ाइन की तारीफ भी की। ये प्र्दशनी राजगढ़ के नगर पंचायत हॉल में आयोजित की गई, इस प्रदर्शनी का शुभारंभ बुधवार को मुख्य अथिति के रूप में अध्यक्ष नगर पंचायत राजगढ़, ज्योति साहनी द्वारा की गई , शुभारंभ के अवसर में मुख्य अतिथि के साथ वार्ड नंबर दो की पार्षद सुमन चौहान व् अन्य गणमान्य मौजूद रहे रहे | मुख्य अतिथि ने ‘वर्मा ज्वेलर्स’ सोलन को हार्दिक बधाई दी और कहा की इस प्रदर्शनी से राजगढ़ व् आसपास के लोगों को बेहद फायदा मिलेगा , अभी कुछ समय बाद शादियों का सीजन आने वाला है ऐसे में लोग खरीदारी भी करना चाहते हैं पर सोलन जैसे शहर में जाने के लिए उन्हें समय निकालना पड़ता है पर निजी कार्य में वयस्त लोग जा नहीं पाते , हर माँ बाप अपने बेटी या बहु के लिए बेहतर डिज़ाइन और कम दाम में ज्वेलरी खरीदना चाहते हैं और इस प्रदर्शनी में बेहतर डिज़ाइन और आकर्षक आभूषण देख कर वो अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं , ज्योति साहनी ने कहा राजगढ़ वासियों को इस प्रदर्शनी का फायदा जरूर उठाना चाहिए। वहीं मीडिया जानकारी देते हुए वर्मा ज्वेलर्स सोलन के स्टोर मैनेजर सुनील गाँधी ने कहा की वह अपने प्रिय ग्राहकों के लिए यलो डॉट ऑफर सोलन से राजगढ़ लेकर आये हैं जिसमे ग्राहकों को 8 से 10 प्रतिशत मेकिंग चार्जेस वाले येलो डॉट आभूषणों को देखने के साथ साथ खरीदने का भी अवसर मिल रहा हैं यही नहीं बल्कि डायमंड और पोल्की ज्वेलरी की वैल्यू पर भी 25 प्रतिशत तक छूट मिलेगी और इसी के साथ सिल्वर की एमआरपी ज्वेलरी पर 25 % तक की छूट मिलेंगी ! गाँधी ने कहा वर्मा ज्वेलर्स सोलन प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में भी किसी परिचय का मोहताज नहीं है। अपनी गुणवत्ता, विश्वसनीयता और ईमानदारी के लिए जाने जाना वाला ज्वेलरी ब्रांड अपने ग्राहकों तक पहुंचने के लिए नई-नई तकनीकों का प्रयोग करता रहता है ताकि दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी नए डिजाइन व बेेहतरीन आभूषणों को देखने का अवसर मिले। इसी प्रयोग के तहत वर्मा ज्वेलर्स ने रोहड़ू, नाहन व राजधानी शिमला तथा सोलन में एक शानदार ज्वेलरी प्रदर्शनी का आयोजन किया था। सुनील गाँधी ने कहा यह प्रदर्शनी राजगढ़ के पंचायत हॉल में 26 जून से 29 जून तक सुबह 10.30 बजे से शाम 7 बजे तक खुली रहेगी। गाँधी ने कहा की इसके बाद 4 जुलाई से 7 जुलाई तक जिला शिमला के रामपुर में प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। प्रदर्शनी में आधुनिक डिजाइन और समय के साथ चलने वाले वैरायिटी का बेजोड़ मेल ग्राहकों को देखने को भी मिलेगा । वर्मा जेवेल्लेर्स की हमेशा से यही कोशिश रही हैं कि ग्राहकों से सीधा संपर्क स्थापित हो सके। इसके तहत इस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। उन्होंने लोगों से निवेदन किया कि वह इस मौके को न छोड़ें और वर्मा ज्वेलर्स सोलन द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में पहुंचकर स्टाइलिश व पारंपरिक डिजाइन देखें और खरीददारी करें।वहीं वर्मा ज्वेलर्स के स्टाफ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें प्रदेशभर के ग्राहकों का विशेष प्यार व आशीर्वाद मिला है वह खुश हैं की वो वर्मा ज्वेलर्स सोलन परिवार के सदस्य के रूप में काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि वर्मा ज्वेलर्स में गुणवत्ता, विश्वसनीयता और ईमानदारी से कोई समझौता नहीं किया जाता है। ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने के लिए वर्मा ज्वेलर्स सोलन ने ‘ज्वेलरी प्रदर्शनी’ का आयोजन करने का सही निर्णय लिया ।

