यूथ तथा इको क्लब द्वारा अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस मनाया गया ।

0
595

राजगढ ( निशेष शर्मा / संवाददाता )

दिनांक 26 जून को यूथ तथा इको क्लब पीएम श्री राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल राजगढ़ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस मनाया गया क्लब प्रभारी प्रवीण शर्मा प्रवक्ता गणित ने बताया कि इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों व बच्चों में नशीले पदार्थों से होने वाले शारीरिक प्रभाव के प्रति जागरूकता बढ़ाना है / नशा ऐसा दीमक है जो समय से पहले जीवन को समाप्त कर देता है/ आज के समय हमारे समाज में नशा इस कदर बढ़ चुका है कि हर एक युवा इसकी गिरफ्त में आता जा रहा है इसलिए बच्चों को जागरूक किया गया कि वह नशीली वस्तुओं और नशे की चीजों से दूर रहे क्योंकि नशा लोगों को मानसिक रूप से बीमार कर देता है तथा यहां तक कि उन्हें पागल भी बना देता है / नशा करने से हमारे शरीर में अनेक बीमारियां जैसे फेफड़े का कैंसर लिवर तथा किडनी की अनेक बीमारियां हो जाती हैं/ इस कार्यक्रम के अवसर पर सभी बच्चों को शपथ दिलाई गई की वह नशीली वस्तुओं का सेवन नहीं करेंगे / इस अवसर पर स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जूनियर श्रेणी में अदिति भरद्वाज ने प्रथम स्थान दिव्या पुंडीर तथा नव्या ने द्वितीय स्थान साक्षी तथा अदिति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया सीनियर श्रेणी में धीरज ने प्रथम स्थान कृतिका तथा महक ने द्वितीय स्थान अंकित तथा यशवंत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया / इस कार्यक्रम में इको क्लब सहित एनसीसी तथा NSS के बच्चों ने भाग लिया / इस कार्यक्रम के अंत में कार्यवाहक प्रधानाचार्या कमलेश चौहान ने भी बच्चों को नशे से दूर रहने की सलाह दी /

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here