संजय भंडारी को पच्छाद विधानसभा का पर्यवेक्षक किया नियुक्त

0
249

राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सचिव संजय भंडारी को एक बार फिर लोकसभा चुनाव के लिए पच्छाद विधानसभा का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया | संजय भंडारी पच्छाद विधानसभा के कांग्रेस प्रभारी भी रह चुके हैं और वह हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के करीबी माने जाते हैं | उनकी इस नियुक्ति के लिए देवठी मझगांव वार्ड से जिला परिषद सदस्य विनय भगनाल, पच्छाद युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मनीष भगनाल और युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष वीरेंद्र जालटा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्षा प्रतिभा सिंह का धन्यवाद किया । पच्छाद युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष भगनाल ने कहा कि संजय भंडारी एनएसयूआई और युवा कांग्रेस में संघर्ष करते हुए आगे आए हैं और वह पच्छाद विधानसभा से भली भांति परिचित हैं | इस उपलक्ष पर यशपाल ठाकुर, कमल रपटा, अरुण ठाकुर, विक्रम ठाकुर, प्रेम सागर, अनुज ठाकुर, पवन वर्मा, जितेंद्र चौहान, विकास कंवर, विकास ठाकुर, राहुल कंवर, चंद्र मोहन शर्मा, कृष ठाकुर, अजय ठाकुर, सतीश भाजटा, अनूप पवन, सतीश हाबी, सुभाष बोहरा, प्रमोद ठाकुर, दिनेश तोमर, अतर सिंह, ओम प्रकाश, विक्की कश्यप, प्रदीप ठाकुर, भीम सिंह, अभिषेक, निहित, अभिनीत इत्यादि सभी युवाओं ने संजय भंडारी की नियुक्ति पर प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस पार्टी की अध्यक्षा प्रतिभा सिंह और प्रदेश के तमाम शीर्ष नेताओं का धन्यवाद किया है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here