#Rajgarh:सीनियर सेकेंडरी स्कूल राजगढ़ द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया

0
753

राजगढ़ (ब्यूरो रिपोर्ट),

आज दिनांक 22 अप्रैल को यूथ तथा इको क्लब गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल राजगढ़ द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया I इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य श्री पंकज कुमार जी ने बच्चों को बताया कि इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों के भीतर पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना तथा धरती को बचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों को प्रोत्साहित करना है I औद्योगिक क्रांति के कारण पृथ्वी पर कार्बन उत्सर्जन काफी बढ़ गया है, जिससे पृथ्वी पर जलवायु परिवर्तन तथा प्रदूषण बहुत अधिक बढ़ गया है I इससे पृथ्वी को बहुत नुकसान पहुंच रहा है I इस वर्ष पृथ्वी दिवस का थीम “प्लेनेट वर्सेस प्लास्टिक” है I हमारी पृथ्वी पर प्लास्टिक की मात्रा दिन व दिन बढ़ रही है I प्रत्येक वर्ष 3.5 मिलियन टन प्लास्टिक वेस्ट भारत में पैदा होता है और एक प्लास्टिक की वस्तु को पृथ्वी पर स्वयं खत्म होने में 500 से 1000 साल तक का समय लग जाता हैI अगर इसी रफ्तार से प्लास्टिक हमारी पृथ्वी पर प्रयोग होता रहा तो 2050 तक समुद्र में मछलियों के स्थान पर सिर्फ प्लास्टिक दिखाई देगा I प्लास्टिक के छोटे-छोटे कण विभिन्न खाद्य वस्तुओं के साथ मिलकर हमारे शरीर में आ रहे हैं और धीरे-धीरे यह हमारे शरीर में इकट्ठा होकर अनेक गंभीर बीमारियों का कारण बनते हैं जैसे कैंसर, लीवर और किडनी के रोग, हार्ट अटैक का कारण बन रहे हैं I इसलिए हमें प्लास्टिक का प्रयोग पूर्ण रूप से बंद करना होगा अन्यथा इस पृथ्वी पर जीवन धीरे-धीरे समाप्त हो जाएगा I इस अवसर पर स्कूली बच्चों को प्लास्टिक के के दुष्परिणामो पर बनी फिल्में दिखाकर प्लास्टिक के दुष्परिणामों से अवगत करवाया गया I

इस अवसर पर स्कूल में चित्रकला तथा नारा लेखन की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईI जिसमें सीनियर कैटेगरी की चित्रकला प्रतियोगिता में सचिन ठाकुर ने प्रथम स्नेहा ने द्वितीय तथा आस्था ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा नारा लेखन प्रतियोगिता में सानिया ने प्रथम ,कृतिका न् द्वितीय स्थान तथा यामिनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया I जूनियर कैटेगरी में दिव्या पुंडीर व रेहान ने प्रथम, अंशु तथा अंतरा ने द्वितीय, दिव्यांश तथा अमन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया नारा लेखन प्रतियोगिता में पूर्वा ने प्रथम, दिव्यांशी ने द्वितीय ,आदर्श ने तृतीय स्थान प्राप्त किया / नवी तथा दसवीं श्रेणी में हिना व सानिध्य ने प्रथम, महक व यशवंत ने द्वितीय ,अंशिका व अभिषेक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया / नारा लेखन प्रतियोगिता में धीरज ने प्रथम ,आरुषि ने द्वितीय ,आयुषी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here