राजगढ : जिला स्तरीय बैशाखी मेला को लेकर सांस्कृतिक व वित्त समिति की बैठक आयोजित

0
1203

राजगढ़ (निशेष शर्मा/संवाददाता),

जिला स्तरीय बैशाखी मेले के प्रबंधों एवं तैयारियों को लेकर आज एसडीएम राज कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में उपमंडलाधिकारी कार्यालय के सभागार में सांस्कृतिक समिति एवं वित्त समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सांस्कतिक एवं वित्त समितियों के सरकारी व गैर सरकारी सदस्यों ने हिस्सा लिया। बैठक में 13 से 15 अप्रैल, 2024 तक आयोजित किए जाने वाले जिला स्तरीय बैशाखी मेले के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक संध्याओं में बुलाए जाने वाले स्टार कलाकारों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। समिति के विभिन्न सदस्यों ने हिमाचली, हिन्दी, पंजाबी व स्टार कलाकारों को आमंत्रित करने के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों को भी प्राथमिकता देने पर चर्चा की गई। बैठक में गैर सरकारी सदस्यों ने सांस्कृतिक संध्याओं में अव्वल कलाकारों को बुलाने बारे अपने-अपने विचार रखे। इसके अलावा मेले को आकर्षक एवं सफल बनाने के लिए धन संग्रह को लेकर भी चर्चा की गई। एसडीएम राज कुमार ठाकुर ने कहा कि मेले के आयोजन को सफल बनाने के लिए आर्थिक प्रबंधन का होना बहुत जरूरी है जिसके लिए उन्होंने वित्त समिति को धन संग्रह संबंधि कार्याे को समय पर करने को कहा ताकि मेले को और आकर्षक बनाया जा सके। बैठक में तहसीलदार उमेश शर्मा, नायब तहसीलदार दयानंद शर्मा, सहित सांस्कृतिक एवं वित्त समिति के सरकारी व गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here