मनाली(रेणुका गोस्वामी ),
जगतसुख के कालू नाले में हिमस्खलन आने से जेसीबी ऑपरेटर बर्फ की चपेट में आने से लापता हो गया है। इस नाले में कालू नाला टोप कम्पनी पांच मेगावाट का विधुत प्रोजेक्ट लगा रही है। यह व्यक्ति इसी प्रोजेक्ट में कार्यरत है। हिमस्खलन में लापता हुए व्यक्ति की पहचान रमेश कुमार पुत्र देश राज गांव मोरुछ डाकघर मोह, दरिणी जिला कांगड़ा उम्र 40 साल के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम मनाली रमण कुमार शर्मा व डीएसपी केडी शर्मा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कार्य शुरु करवाया।

