शिमला : ठियोग पुलिस के हाथ लगी एक और बड़ी कामयाबी, 49 ग्राम चिट्टा बरामद  

0
999

शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),

आए दिन ऊपरी शिमला में पुलिस द्वारा चिट्टा बेचने वालो की खिलाफ कारवाही की जा रही है | जिसकी वजह से अब बाहरी राज्य से अब चिट्टा व्यापारी हिमाचल प्रदेश खेफ़ लेकर पहुंच रहे है |  लेकिन पुलिस उनको कामयाब नही होने दे रही है | इसमें जब सबसे बड़ा प्रश्न ये उठता है की आखिर ये चिट्टा हिमाचल प्रदेश में अंदर आ कैसे रहा है | इसको रोकने का प्रयास हिमाचल की सीमाओं पे क्यों  नही किया जा रहा है | वहीं जानकारी देते हुए डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि पिछले कल 49 ग्राम हेरोइन/चिट्टा के साथ ठियोग पुलिस द्वारा दो व्यक्तियों को पकड़ा गया है जो चिट्टा पकड़ा गया है उसकी ब्लैक मार्केट में कीमत 5 लाख रुपये है | यू/एस 21, 29 एनडी एंड पीएस एक्ट एचसी विनोद आई/ओ पीएस ठियोग की सूचना पर दर्ज किया गया है। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि 28/03/2024 को उन्हें और उनकी टीम को नाकाबंदी ड्यूटी पर एक विश्वसनीय सूचना मिली कि वाहन नं. HR26CG-1183 स्विफ्ट डिजायर कुफरी शिमला से फागू ठियोग की ओर आ रही थी जिसमें दो व्यक्ति बैठे थे। जिनके पास बड़ी मात्रा में नशीली दवाएं हैं | उस सूचना पर गाड़ी को रोककर गहनता से जांच की गई। पुलिस टीम ने उपरोक्त वाहन से 47.34 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बिना पैकेट वाला (49.10 gm चिट्टा/हेरोइन विद पैकेट) बरामद किया। आरोपियों की पहचान मनोज कुमार पुत्र ईश्वर सिंह वीपीओ मिताथल तह भिविनी सिटी जिला भिवाणी हरियाणा उम्र 32, अनिल कुमार पुत्र प्रीतु राम प्रीतम गांव सिंघवा खास तह नारनौंद हिसार हरियाणा उम्र 41 वर्ष के रूप में हुई है | दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कारवाही की जा रही है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here