गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल राजगढ़ द्वारा विश्व जल दिवस मनाया गया

0
122

राजगढ़ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),

आज यूथ तथा इको क्लब गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल राजगढ़ द्वारा विश्व जल दिवस मनाया गया | इस अवसर पर क्लब प्रभारी प्रवीण शर्मा ने बच्चों को जीवन में जल के महत्व  के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी तथा बच्चों को बताया कि इस दिन को मनाने का उद्देश्य जल का संरक्षण करना तथा इसे प्रदूषित होने से बचाना है | हमें अपने घर व आसपास जल का प्रयोग बड़ी सावधानी पूर्वक करना चाहिए, क्योंकि तीसरा विश्व युद्ध जल के लिए होगा | अगर जल पृथ्वी पर से खत्म हो जाएगा तो पृथ्वी पर जीवन भी समाप्त हो जाएगा | इसलिए पीने वाले पानी को हमें अपने घरों पर बड़ी सावधानी से प्रयोग करना चाहिए | हमें अपने गांव के आसपास के कुएं, बावड़ी तथा नेचुरल रिसोर्स को बचाना चाहिए तथा उन्हें साफ सुथरा रखना चाहिए, ताकि आने वाले समय में जल की आपूर्ति सही ढंग से बनी रहे | इस अवसर पर स्कूल में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें वंशिका ने प्रथम स्थान, यशवंत व अचियुत ने द्वितीय स्थान तथा अंतरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया | चित्रकला प्रतियोगिता की जूनियर कैटेगरी में दिव्यांश पुंडीर तथा अदिति ने प्रथम स्थान, अनन्या ने द्वितीय स्थान, साधना तथा नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया और सीनियर कैटेगरी में महक तथा वैष्णवी ने प्रथम स्थान, हंसिका ने द्वितीय स्थान, अंशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया | नारा लेखन प्रतियोगिता में कृतिका ने प्रथम, नव्या ने द्वितीय तथा श्रुति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here