जिला सिरमौर की पांच विधानसभा के लिए 33 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र पाए गए सही

0
1458

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता)

जिला सिरमौर के पांच विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवारो द्वारा दाखिल किये गए नामाकंन पत्रों की आज जांच पूर्ण कर ली गई, जिसमें कुल 35 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किये गए जिनमें से 2 नामाकंन पत्र रद्द हुए हैं। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने दी।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 55-विधानसभा क्षेत्र पच्छाद (अ.जा.) में 8 नामांकन पत्र, 56-नाहन में 7, 57-श्री रेणुका जी (अ.जा.) में 5, 58-पांवटा साहिब में 11 और 59-शिलाई में 4 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किये गए, जिनमें 33 नामाकंन पत्र सही पाए गए तथा 55-विधानसभा क्षेत्र पच्छाद (अ.जा.) व 57-श्री रेणुकाजी (अ.जा.) में एक-एक नामांकन पत्र रद्द हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here