धर्मशाला- गुरु स्टडी सेंटर के संस्थापक निदेशक को पीएचडी अवार्ड

0
121

धर्मशाला (साक्षी),

देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित भारतीय संविधान क्लब में अमेरिकन मेरीलैंड यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में धर्मशाला स्थित गुरु स्टडी सेंटर के संस्थापक डायरेक्टर रिशाद मोहम्मद खान को पीएचडी अवार्ड से सम्मानित किया गया है। गुरु स्टडी सेंटर के माध्यम से युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग दी जाती है। शिक्षा के क्षेत्र में स्टूडेंटस को बेहतर माहौल में कोचिंग लेकर कई युवा नीट की परीक्षा क्लीयर करके विभिन्न मेडिकल कालेजों में पढ़ाई कर रहे हैं। साथ ही हाल ही में घोषित जेई मेंस के रिजल्ट में भी गुरु स्टडी सेंटर का परिणाम बेहतर रहा है। शिक्षा क्षेत्र में कार्य कर रहे गुरु स्टडी सेंटर के संस्थापक डायरेक्टर रिशाद मोहम्मद खान को पीएचडी अवार्ड मिलने पर संस्थान के स्टूडेंटस व शिक्षकों में खुशी का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here