वेक एंड वेक रेस्टोरेंट में एक युवक की हत्या

0
367

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

बीती रात करीब 2:00 बजे वेक एंड वेक रेस्टोरेंट में एक युवक की हत्या कर दी गई | मृतक की पहचान 21 वर्षीय मनीष पुत्र सोहन सिंह गांव कोठी, कुपवी के रूप में हुई है जो वेक एंड वेक रेस्टोरेंट में काम करता था | यह रेस्टोरेंट मॉल रोड़ शिमला पर रिपोर्टिंग रुम के सामने है | जानकारी के मुताबिक रेस्टोरेंट में घुसकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने मनीष पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे मनीष बुरी तरह से घायल हो गया | अपनी जान बचाने के लिए दौड़ते हुए मनीष पुलिस सहायता कक्ष की तरफ आया तथा जिस गंडासे से उसके ऊपर प्रहार हुआ था, उसको भी अपने हाथ में लाया। मनीष ने अपने हाथ में ले रखे गंड़ासे से पुलिस सहायता कक्ष के ऑफिसर रूम के दरवाजे का शीशा तोड़ा। पुलिस सहायता कक्ष के कर्मचारियों ने तुरंत बाहर निकल कर देखा तो मनीष घायल अवस्था में पुलिस सहायता कक्ष के सामने सड़क पर खड़ा था, जो देखते ही देखते सड़क पर गिर पड़ा | पुलिस ने उसे तुरंत कंबल डालकर उठाया तथा गाड़ी में बिठाकर इलाज के लिए आईजीएमसी पहुंचाया | बताया जा रहा है कि आईजीएमसी में मनीष की मौत हो चुकी है। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here