प्रदेश सरकार ने बजट में रखा किसानों का खास ख्याल -सुरेश ठाकुर

0
132

भरमौर (महिंद्र पटियाल),
हिमाचल प्रदेश सरकार का साल 2024-25 का का बजट किसानों-बागवानों के लिए ऐतिहासिक रहा | यह बात आदिवासी कांग्रेस चंबा -कांगडा संसदीय क्षेत्र प्रभारी व सेब फल उत्पादक संगठन भरमौर के प्रधान सुरेश कुमार ठाकुर ने कही | उन्होंने बताया की प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बजट में हर वर्गो पर विशेष ध्यान दिया है व मजदूर वर्ग की मनरेगा दिहाडी मे 60 रु दिन की मजदूरी बढाई है व किसानो का भी बजट मे विशेष ध्यान रखा है | 40 रू किलो गेहूँ पर, एम एस दिया है जो देश का पहला राज्य बन गया है | बेरोजगार युवाओं को राजीव गाँधी स्टार्ट अप योजना के तहत 10 हजार युवाओं को परमिट भी दिये जायेंगे | किसानो के दूध का समर्थन मूल्य गाय के दूध का 38 से, 45 रू भैंस के दूध का 47 रु से 55 रू किया है और गेहू और मक्की पर 40 और 35 रू समर्थन मूल्य देना इस से सीधा किसानो को सन्देश दिया है कि मै भी किसान हूँ किसानो का बहुत हितैषी है व इस बजट से यह संकेत दिख रहे है कि सिर्फ आगामी एक दशक मे हिमाचल प्रदेश आत्मनिर्भर प्रदेश बनेगा |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here