रामपुर परियोजना ने सीआर एस के तहत बीपीएल परिवारों को प्रदान किए 10,000 रूपयेे प्रसव के लिए सहायता राशि

0
196

सुरजीत नेगी/रामपुर बुशहर। रामपुर एचपीएस के सौजन्य से एसजेवीएन के सीएसआर नीति केतहत परियोजना प्रभावित पंचायतों की महिलाओं के विकास एवं स्वास्थ्यअनुरक्षण के लिए विविध कार्यक्रम एवं योजनाएं चलाई जा रही हैं। निगम कीएसजेवीएन रजत जयंती महिला एवं बाल विकास योजना के तहत गरीबी रेखा के नीचेके परिवार बीपीएल की महिलाओं एवं उनके शिशुओं के लिए प्रसव पूर्व औरप्रसव उपरांत स्वास्थ्य अनुरक्षण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जातीहै।जिसके तहत विकास मारवाह, परियोजना प्रमुख, रामपुर एचपीएस ने सम्मेलनकक्ष, बायल में आयोजित कार्यक्रम में बाड़ी, गडेज, पोशना, बहावा और तुननपंचायतो के गाँव की बीपीएल परिवारों की महिलाओं को पूरक पोषक आहारसामग्री (ड्राई फ्रूट) का गिफ्ट पैक प्रदान किए। इसके अतिरिक्त 10,000रूपये की राशि (प्रत्येक महिला) इन महिलाओं के खाते में ऑनलाइन जमा कीगई।परियोजना प्रमुख ने कहा कि एसजेवीएन की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशेक गीताकपूर एंव निदेशेक मंडल के दिशा निर्देशों के अनुसार महिलाओं को उनके जीवनके अहम पड़ाव में स्वास्थ्य अनुरक्षण प्रदान कर उन्हें उनके शिशुओं काभविष्य सुरक्षित करने में सहयोग दिया जा रहा है । इस योजना से अब तकबीपीएल परिवारों की 116 महिलाऐं लाभ उठा चुकी हैं। इस अवसर पर रामपुरएचपीएस के सभी विभागाध्यक्ष और सीएसआर विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here