शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),
ऊपरी क्षेत्रो में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं देखने को मिलती है ! ऐसी ही एक घटना आज समय करीब 6:00 बजे मतियाना के साथ लगते शिव मंदिर ( कुटिया) स्थान पर सामने आई रॉनी पंचायत के सदस्य प्रतीक चंदेल और डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की शाम के समय पुलिस चौकी मतियाना में सूचना मिली कि मतियाना से गड़ाकुफर सड़क पर मतियाना से करीब 2 किलोमीटर आगे गड़ाकुफर की तरफ रॉनी पंचायत के अंतर्गत आने वाले शिव मंदिर(कुटिया) के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। सूचना की तस्दीक पर गाड़ी महिंद्रा XUV 300 नंबर एचपी 95 1756 सड़क से करीब 40 मीटर नीचे खेतों में गिरी जिसमें कुल चार व्यक्ति सवार थे जिनमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई है। मृतक और घायल गांव पाऊची डाकघर गलानी तहसील कुमारसेन के निवासी बताए जा रहे है ! जो नजदीक के किसी गांव में अपने रिश्तेदार के यह निजी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे ।
मृतक व घायलों का विवरण निम्न है:-
1.सुंदरलाल शर्मा पुत्र स्वर्गीय केवल राम शर्मा गांव पाऊची डाकघर गलानी तहसील कुमारसेन जिला शिमला 70 वर्ष (मृतक)
- सौरभ शर्मा पुत्र मेघराम उम्र करीब 32 वर्ष पता उपरोक्त (घायल)
- संतोष शर्मा पुत्र भाग्यनंद शर्मा उम्र करीब 52 वर्ष पता उपरोक्त (घायल)
- सुनील शर्मा पुत्र श्री ओम प्रकाश शर्मा 55 पता उपरोक्त (घायल)
घायलों को उपचार हेतु स्थानीय नागरिकों व पुलिस जवानों की मदद से घटनास्थल से निकलकर उपचार हेतु सिविल हॉस्पिटल ठियोग पहुंचा दिया गया है। वहीं ठियोग अस्पताल घायलों को आईजीएमसी शिमला लाया गया है । वहीं पुलिस द्वारा आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।


