राजकीय महाविद्यालय सुन्नी में चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया

0
181

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय सुन्नी में इतिहास एवं राजनीति विज्ञान विभाग एवं फोटो गैलरी एजुकेशन इस्ट चित्र प्रदर्शनी का शिमला के संयुक्त तत्वाधान द्वारा चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया । इस चित्र प्रदर्शनी के आयोजन में डॉ.राजेन्द्र अत्रि का प्रमुख योगदान रहा। प्रदर्शनी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा हिमाचल प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉक्टर यशवंत सिंह परमार के जीवन से सम्बन्धित दुर्लभ चित्रों को प्रस्तुत किया। इस प्रदर्शनी में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर रामलाल शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डा. राम लाल शर्मा ने कहा कि हिमाचल को एक अलग राज्य बनाने में डॉक्टर यशवंत सिंह परमार का योगदान रहा है। उन्होने सभी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया कि हमे स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को हमेशा स्मरण करना चाहिए। इस कार्यक्रम का आयोजन प्रो. सुनील आचार्य और प्रो. सुचित्रा, की देखरेख मे किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here