ददाहु (हेमंत चौहान, संवाददाता),
राजकीय वरिष्ट माध्यमिक विद्यालय ददाहु के ऑटोमोबाइल विषय के 9वीं कक्षा से 12वीं कक्षा के 57 विद्यार्थियों ने औद्योगिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत आज गुरूवार को स्नो व्यू ऑटोमोबाईल कंपनी का भ्रमण किया। इस भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने कम्पनी तथा इसके उत्पादों से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल की। एनो व्यू ऑटोमोबाईल कम्पनी सीनियर मैनेजर अजय कमल ने विद्यार्थियों को सेल्स एंड सर्विसेज के बारे में कंपनी के कार्य के बारे में विस्तृत जानकारी दी और बताया कि किस तरह से शोरूम में सेल्स और सर्विज के सुविधाएं प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि ऑटोमिबल विषय पढ़ने से होने वाले फायदे और भविष्य में इसको करियर बनाने में किस प्रकार से मदद करेगा। अजय कमल और उनकी टीम ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया तथा उन्हें विक्रय और सेवाओं की प्रक्रिया की बारीकी से जानकारी उपलब्ध करवाई। विद्यालय के ऑटोमोबाईल अध्यापक अंकित भारद्वाज और पंकज वर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा विद्यार्थियों को गुणात्मक, संस्कारयुक्त तथा व्यावसायिक शिक्षा प्रदान की जा रही है ताकि शिक्षा ग्रहण करने के उपरांत विद्यार्थियों को समुचित रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें। उन्होंने बताया कि सामान्य पाठ्यक्रम के साथ-साथ विद्यार्थियों में गुणात्मक शिक्षा के लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी समय-समय पर किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के विद्यार्थियों के दौरे से उनका कौशल उन्नयन होता है और व्यावसायिक शिक्षा की ओर प्रोत्साहन मिलता है।





