किन्नौर में बर्फबारी का दौर जारी, ऊंचाई वाले क्षेत्रों के सड़क मार्ग अवरूद्ध

0
160

किन्नौर (देवकल नेगी, संवाददाता),

जनजातीय जिला किन्नौर में बर्फबारी का दौर जारी है, जिसके चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है, वहीं तापमान भी शून्य से नीचे है । जिला में बर्फबारी के बाद ऊंचाई वाले क्षेत्रों के सड़क मार्ग भी अवरुद्ध हुए है । जिला के सीमावर्ती गांव छितकुल में 6 इंच, रक्छम में 5 से 6 इंच, भावा वैली में भी 6 इंच तक तथा कल्पा में इस वर्ष अन्य जगह की भांति कम यानी 3 से 3½ तक बर्फबारी हुई है । वहीं जिला के नाथपा झूला समीप पहाड़ों से भूस्खलन होने के चलते राष्ट्रीय उच्च मार्ग 5 के साथ साथ भावा वैली के सड़क मार्ग में पहाड़ों से चट्टानों के गिरने के चलते सड़क मार्ग अवरुद्ध हुआ है । किन्नौर जिला में लंबे समय से बागवान व किसान बर्फबारी का इंतजार कर रहे थे बर्फबारी को देख उनके चेहरे भी खिलने लगे है । बागवान व किसानो के लिए बर्फबारी का होना अत्यंत महत्वपूर्ण है । किसानों व बागवान के लिए सर्दियों के मौसम में बर्फबारी होने से उनका फसल अच्छा तथा अधिक मात्रा में होगी अगर समय रहते बर्फबारी नही हुई होती तो बागवानों व किसानो को भारी नुकसान झेलना पड़ता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here