स्थापना दिवस पर 45 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

0
145

राजगढ़ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),

स्वतंत्रता सेनानियों की भूमि पझौत्ता में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन यूथ मीडिया क्लब धामला पझौत्ता, द्वारा किया गया, जिसमें क्षेत्र के सभी लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया | इस शिविर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन द्वारा रक्त एकत्र करने हेतु दल को भेजो गया था, यह शिविर सुबह 10:00 बजे शुरू हुआ और दोपहर बाद 2:00 तक चला | इस शिविर में 45 लोगों ने रक्तदान किया, जिसमें पझौत्ता की सभी पंचायत के लोग शामिल रहे | धामला गांव के जीवन सिंह के पूरे परिवार ने पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्तदान किया व पूर्व बीडीसी चेयरमेन जितेंदर ठाकुर व उनके बड़े भाई देवेंदर ठाकुर ने अपनी अर्धग्नियों सहित रक्तदान किया | इस शिविर मे राजगढ़ से आये अमित पुंडीर, नरेश कौशल और रजत ने भी रक्तदान किया | इस शिविर हेतु यूथ मीडिया क्लब द्वारा पुरी व्यवस्था की गई थी | यह शिविर स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धमना में लगाया गया था, जिसमें स्थानीय चिकित्सक अधिकारी डॉक्टर रितेश शर्मा की देखरेख मे रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ|

यूथ मीडिया क्लब के अध्यक्ष संदीप कश्यप ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन व मुख्य चिकित्सा अधिकारी नाहन दोनों के सौजन्य से यह शिविर सुचारू रूप से पूर्ण हो सका |इस के लिए उनकी संस्था विभाग व सभी रक्त वीरों का धन्यवाद करती है और हर वर्ष इसी तरह रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाए सहयोग की मांग करती है | इस दौरान संस्था से उपाध्यक्ष रमेश कुमार, सचिव रमेश कुमार सह सचिव जय प्रकाश, सदस्यों में रणवीर सिंह, शीतल कुमार रूपेंद्र सिंह, देवदत्त, देवराज सिंघानिया, विनोद कुमार, नरेश कुमार, सतपाल भारती, प्रकाश, आशु अश्वनी कुमार, संदीप कुमार ने अच्छी व्यवस्था कर शिविर को सफल बनाया व क्षेत्र वासियों का धन्यवाद किया|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here